उन्नाव: पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

0

यूपी के उन्नाव (Unnao) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से लूट का सामान बरामद किया गया। वहीं पकड़े गए लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने कानून कारवाई की।

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

उन्नाव (Unnao) जिले के थाना अचलगंज पर 8 फ़रवरी को रंजीत जायसवाल पुत्र रामचन्द्र 475 जवाहर नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव ने उपस्थित थाना आकर तहरीरी सूचना दी कि हिमांशू गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी कस्बा अजगैन थाना अजगैन उन्नाव, दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा 61 हज़ार रूपये सेल्स मैन (ठेका देशी शराब) से छीन ले गये है। जिसके सम्बन्ध मे थाना अचलगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना अचलगंज पुलिस एवं एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को 11:30 बजे निकट आर्यन होटल से अभियुक्तगण उत्तम सैनी (19) पुत्र ननक्के सैनी निवासी कस्बा व थाना अजगैन उन्नाव, मनीष साहू (19) पुत्र राम प्रकाश साहू निवासी कस्बा व थाना अजगैन जनपद उन्नाव, हिमांशु गुप्ता (19) पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी कस्बा अजगैन थाना अजगैन उन्नाव को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण उत्तम सैनी उपरोक्त के कब्जे से 23 हज़ार रूपये, मनीष साहू उपरोक्त के कब्जे से 6 हज़ार रूपये, हिमांशु गुप्ता उपरोक्त के कब्जे से 8 हज़ार रूपये कुल 37 हज़ार रूपये व घटना में प्रयुक्त अभियुक्त मनीष की एक मोटर साइकिल व तीन मोबाइल बरामद किये गये।

एसपी ने पूरे मामले को लेकर दी जानकारी

अचलगंज इलाके में हुई लूट की घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक सेल्समैन के साथ लूट की घटना का मामला थाने में दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटे हुए रुपए बरामद किए। वहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया और आरोपियों को बाद में जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here