UP: दुल्हन के सामने दूल्हे ने की ऐसी हरकत, फिर हुआ कुछ ऐसा…

0
Bride absconded

यूपी से एक मामला सामने आया है। जहां पर एक दूल्हे के द्वारा दुल्हन के सामने एक अजीबोगरीब हरकत करना दूल्हे राजा को काफी महंगा पड़ गया। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बिन दुल्हन के बारात वापस लौट गई।

दूल्हे ने शराब के नशे में जमकर मचाया उत्पाद

बस्ती जिले से एक मामला सामने आया है। जहां पर धूमधाम से शादी की रस्मे की जा रही थी लेकिन अचानक से दुल्हन को दूल्हे की कुछ हरकतें ना पसंद आई और उसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दरअसल पुरानी बस्ती इलाके से एक बारात लालगंज इलाके में पहुंची थी। जहां पर लड़के पक्ष और लड़की पक्ष के दोनों लोग काफी खुश होते हुए नजर आ रहे थे। दोनों तरफ से सभी रस्मों को पूरा करने की तैयारी की जा रही थी जैसे ही दूल्हे राजा जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने दुल्हन के सामने कुछ अजीबोगरीब हरकत करना शुरू कर दी। दूल्हे की तरफ से गलत व्यवहार करने को लेकर दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया जिसकी बात जमकर हंगामा हुआ। लेकिन बाद में दूल्हे राजा को बिन दुल्हन के ही अपने घर वापस लौटना पड़ा।

पुलिस तक पहुंचा शादी का विवाद

दूल्हे राजा के तरफ से दुल्हन के सामने अजीबोगरीब हरकत किए जाने से नाराज दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी से मना कर दिया। शादी से मना किए जाने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के लोगों को बैठा लिया फिर शादी के दौरान हुए खर्च की मांग करने लगे। इस दौरान लड़का पक्ष लड़की पक्ष के बीच में जमकर बाद विवाद होने लगा। बीच बचाव की तमाम कोशिश से की गई लेकिन सभी कोशिश हैं नाकाम साबित होते हुए दिखाई दे। इस दौरान इस पूरे मामले की जानकारी पुरानी बस्ती थाने में दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची जहां पर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया, लेकिन बिन दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। इस मामले में लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़का जरूर से ज्यादा शराब पिए हुआ था और अपना आपा खो बैठा था। इस वजह से हमने शादी से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here