UP: बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने युवक से की लाखों की लूट

0
Aligarh

यूपी के अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है। यहां पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपियों धड़पकड़ शुरू की।

कैश कनेक्शन करके जा रहा था युवक

अलीगढ़ जिले में कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहे एक युवक के साथ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पहले तो मारपीट की। फिर उससे लाखों रुपए की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दरअसल मामला टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बजाना रोड का है। यहां पर एक युवक कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहा था तभी अचानक से रास्ते में एक बाइक पर दो बदमाश मिल गए। बदमाशों ने पहले बाइक सवार बदमाशों को रोका फिर उसके साथ मारपीट और रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना के मामले में युवक ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते लुटेरों की तलाश शुरू की।

युवक से बदमाश लूट ले गए लाखों रुपए और बाइक

धीरज नाम के युवक के साथ हुई लूटपाट की घटना के मामले में युवक ने बताया है कि वह एक ग्रुप में कैश कलेक्शन का काम करता है। पीड़ित धीरज ने बताया कि वह अपनी बाइक से वापस लौट रहा था तभी बजाना रोड पर एक बाइक पर दो बदमाश सवार होकर आए उन्होंने पहले हमें रोक फिर हमारे पास मौजूद रुपए से भरा बैग छीनने लगे जब हमने इसका विरोध किया तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट की और 120000 रुपए से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसी के साथ-साथ उन्होंने हमारी बाइक और लैपटॉप लूट लिया। इस घटना के बाद हमने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here