Uttarakhand: दामाद ने सास का फोड़ा सिर, पत्नी और साले को दी धमकी

दामाद अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और सास को अकेला देखकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी है।

0
Uttarakhand

उत्तराखंड में कनखल थाने के पास दामाद ने अपनी सास पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पत्नी और साले को भी जान से मारने की धमकी दी। साले की शिकायत पर पुलि ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश मिश्रा निवासी रमा बिहार काॅलोनी जमालपुर कलां ने शिकायत देकर बताया कि सात सितंबर को वह घर पर नहीं था। इस बीच उसका बहनोई धनंजय पांडेय निवासी बजीरपुर थाना अशोकनगर दिल्ली अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आया। यहां उसकी मां को अकेला देखकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सिर फोड़ दिया।

आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ भी मारपीट करता है। उसे भी हत्या करने की धमकी देता है। इसीलिए उसकी बहन मायके में ही रह रही है। आरोप है कि मारपीट के बाद हत्या करने की धमकी देते हुए निकल गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी धनंजय पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here