वंदे भारत ट्रेन पर हमला, अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से फेंके पत्थर

लखनऊ जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर आज यानि मंगलवार को अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से पत्थर फेंके है।

0

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat train) पर फिर से पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। गोरखपुर (Gorakhpur) से लखनऊ (Lucknow) जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat train) पर आज यानि मंगलवार को अराजकतत्वों ने दोनों तरफ से पत्थर फेंके है।

पत्थर लगने से कोच संख्या सी 1, सी 3 और एग्जीक्यूटिव कोच के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए। पत्थर चलने के दौरान यात्री घबरा गए। कोच के अंदर अफरा-तफरी मच गई। किसी यात्री को चोट नहीं आई है। आरपीएफ इस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन अपने तय समय सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर गोरखपुर के प्लेटफॉर्म नंबर- 2 से रवाना हुई। ट्रेन अयोध्या से जैसे ही आगे बढ़ी सोहावल और देवरा कोट के बीच 8:40 बजे से 8:45 बजे के बीच कोचों के दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे।

जहाँ पत्थर देख कोच के अंदर बैठे यात्री डर गए। स्थिति को ट्रेन के साथ चल रहे रेलवे के स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। दोनों तरफ से पत्थर चलने के बाद भी ट्रेन रुकी नहीं और अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रही। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन 9 जुलाई से रोजाना गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here