सीएम योगी और मंत्री अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में किया Y-20 सम्मेलन का शुभारंभ

0
Minister Anurag Thakur

वाराणसी में सीएम योगी और मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में Y-20 सम्मेलन का शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय सम्मेलन G-20 के तहत किया जा रहा है। इसके बाद सीएम और मंत्री अनुराग ठाकुर (Minister Anurag Thakur) ने स्क्रीन पर G-20 का प्रेजेंटेशन देखा। इसमें G-20 देशों के युवाओं को पहले सत्र में सीएम और केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। चार दिवसीय सत्रों में डेलीगेट्स को देश-काशी की संस्कृति, इतिहास से जोड़ा जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि वाराणसी भारत की आध्यात्म दर्शन, शिक्षा साहित्य की नगरी है। यह हमारा सौभाग्य है कि बनारस यूपी की प्रमुख नगरी में है। यह कला, संगीत व शिक्षा की नगरी है। भारत के हृदय स्थल के रूप में है। भगवान बुद्ध ने अपना पहला संदेश सारनाथ में दिया था। भारत में 140 करोड़ की आबादी दुनिया की सबसे बड़ी आबादी के रूप में है। देश G-20 का आयोजन कर रहा है। हमारे युवा आने वाले समय के नीति नियंता हैं। भारत का इतिहास वीरों और पराक्रम से भरा है। खूब लडी मर्दानी कहलाने वाली लक्ष्मीबाई इसी काशी की थी। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा, कहने वाले युवा सुभाष चंद बोस थे। भारत के चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरू, अशफाक उललाखां भी युवा थे। वीर अभिमन्यू भी युवा थे, जिन्होने युद्ध में वीरता का परचम लहराया।

सीएम ने कहा कि युवाओं की प्रतिभाओं को पीएम मोदी ने मंच दिया। स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया का मंत्र दिया। भारत आज G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। मगर भारत ने पहले भी देश का नेतृत्व किया। आज दुनियाभर के सामने फिर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दोहराया। G-20 दुनियाभर के युवाओं की ऊर्जा का का सकारात्मक प्रयोग विश्व मानवता के लिए हो। Y-20 का समिट अत्यंत फलदायी और दुनियाभर के युवाओं को प्रेरणा देगा। मुझे उस समय को लेकर दुख होता है कि कौन सा ऐसा कालखंड नहीं था, जब युवाओं ने अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को एक नई दिशा ना दी हो। प्राचीन काल से भारत को देखिए और जानिए। हम लोग युवा शक्ति की बात करते हैं तो मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम याद आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here