वाराणसी: नाना पाटेकर ने थप्पड़ मारने की घटना पर दी सफाई

0

वाराणसी: गदर-2 फेम अनिल शर्मा की नई फिल्म की शूटिंग इन दिनों वाराणसी में अलग-अलग लोकेशन पर चल रही है। इसमें नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी किरदार निभा रहे हैं। पिछले दिनों काशी के दशाश्वमेध घाट के पास हो रही शूटिंग एक दौरान नाना पाटेकर का एक फैन को मारने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद हड़कंप मच गया और ट्विटर पर उन्हें माफी मांगने की सलाह दी जाने लगी।

इसी बीच अधिकार सेना के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एफआईआर की मांग की। वायरल हुए वीडियो पर देर शाम नाना पाटेकर (Nana Patekar) का बयान आ गया, जिसमें उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली और कहा कि यह गलती से हुआ आगे कभी ऐसा नहीं होगा।

अपने बयान में नाना पाटेकर ने कहा कि यह उनकी फिल्म का एक हिस्सा था जिसमे उन्हें एक लड़के को थप्पड़ मारना था। नाना अपनी टीम के साथ रिहरसल कर रहे थे कि तभी वह लड़का बीच में आ गया और गलती से उसे थप्पड़ पड़ गया। जब तक उन्हें पता चला कि वह यूनिट का सदस्य नहीं है तो उन्होंने उसे बुलाया पर वह वहाँ से जा चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here