विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग के बेटे फ्लेचर से की मुलाकात

0
2
Ricky Ponting

बैंगलोर: रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के बेटे फ्लेचर से विराट कोहली की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के मैच से पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और उनके बेटे फ्लेचर से मुलाकात की। इस वीडियो को दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

वीडियो में पोंटिंग (Ricky Ponting) को अपने बेटे को विराट से मिलवाते हुए देखा जा सकता है। बातचीत के दौरान कोहली ने खुलासा किया कि वे पहले भी बाहर मिल चुके हैं। इसके बाद दोनों क्रिकेटर कुछ देर बातें करते रहते हैं।

“जब रिकी कोहली से मिला। एक्सटेंडेड कैमियो: रिकी जूनियर,” वीडियो कैप्शन में लिखा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अब तक अपने सभी मैच गंवाए हैं जबकि आरसीबी ने खेले गए तीन मैचों में से एक में जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here