वीरेंद्र सचदेवा ने संजय सिंह को लेकर कही ये बात

0
2
Virendra Sachdeva

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा है कि, टीम केजरीवाल शराब घोटाले में बेनक़ाब हो चुकी है और ये सभी कितनी भी प्रयास कर लें क़ानून से बच नहीं सकते। बृहस्पतिवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh ) ने शराब घोटाले में उन्हें जबरन फंसाने का आरोप लगाया था।

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा है कि, सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh ) को गिरफ़्तारी का डर सता रहा है, क्योंकि उन्हें एहसास हो रहा है कि ED का समन और वारंट किसी भी दिन उनके दरवाज़े पर आ सकता है। इसलिए वो हर दिन शराब कारोबारी दिनेश अरोड़ा के पक्ष में बोल रहे हैं।

इससे पहले संजय सिंह (Sanjay Singh ) ने कहा था कि, शराब नीति मामले से उनका कोई संबंध नहीं है। जब दिनेश अरोड़ा के बयान में उनका नाम नहीं है, न्यायालय के बयान में उनका नाम नहीं है तो चार्जशीट में उनका नाम क्यों डाला गया।

संजय सिंह का आरोप है कि, उन्होंने ED के ख़िलाफ़ संसद में आवाज़ उठाई थी। इसलिए उनका नाम डाल दिया गया है। संजय सिंह का कहना है कि, वे ED अधिकारियों के ख़िलाफ़ केस करेंगे।
संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया था कि आबकारी नीति घोटाले में ED की ओर से दाख़िल चार्जशीट में उनका नाम भी है। बता दे कि, दिल्ली शराब घोटाले की जांच जारी है। इस मामले में दिल्ली सरकार के एक पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और एक पूर्व उपमुख़्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here