बिना किसी भय और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें वोटर – एसपी कौशांबी

नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत एसपी बृजेश श्रीवास्तव व आईटीबीपी फोर्स द्वारा पश्चिम शरीरा पुलिस बल के साथ किया गया पैदल मार्च।

0
8
SP Kaushambi

कौशांबी: नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी (SP Kaushambi) व आईटीबीपी फोर्स द्वारा थाना पश्चिम शरीरा पुलिस बल के साथ चुनाव को शान्तिपू्र्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नगर पंचायत पश्चिम शरीरा में फूट मार्च किया गया। फूटमार्च के दौरान नगर वासियों को चुनाव आचार संहिता के नियमों और शर्तों का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया गया और बिना किसी भय और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभिप्रेरित किया गया। दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने के संबंध में वार्ता की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी (SP Kaushambi) ने व्यापारियों से बातचीत कर भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिम शरीरा, अपर प्राइमरी स्कूल क्लास 1-8 पश्चिम शरीरा व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पूरव शरीरा का भौतिक निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को चेक किया गया एवं संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here