Netflix पर फ्री में देखें मूवीज और वेब सीरीज, जियो यूजर्स के लिए शानदार ऑफर

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए 2 धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स लेकर आई है।

0

Netflix ने अब पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा को बंद कर दिया है। ऐसे में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) में मूवीज और वेब सीरीज देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। Netflix का महंगा प्लान आपकी जेब पर अतिरिक्ट बोझ भी डाल सकता है लेकिन अब एक ऐसा तरीका है। जिससे आप एक फ्री में नेटफ्लिक्स का आनंद ले सकते हैं। लेटेस्ट फिल्मे और वेबसीरीज देखने के लिए आपको एक भी पैसा अलग से नहीं खर्च करना पड़ेगा।

दरअसल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए 2 धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स लेकर आई है। अपने रिचार्ज प्लान्स से जियो ने 44 करोड़ से अधिक यूजर्स की मौज करा दी है। आप जियो के रिचार्ज प्लान्स से फ्री नेटफ्लिक्स का मजा उठा सकते हैं।

रिलायंस जियो के जिन दो प्लान्स में यूजर्स को फ्री नेटफ्लिक्स ऑफर किया जाता है। उनमें एक प्रीपेड प्लान है जबकि दूसरा पोस्टपेड प्लान है। एक ही रिचार्ज पर आपको फ्री कॉलिंग, डेटा, एसएमएस के साथ- साथ फ्री नेटफ्लिक्स का मजा मिलेगा। आइए आपको इन प्लान्स के ऑफर के बारे में विस्तार से बताते है।

मुफ्त नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान

जियो की सूचि में 1099 रुपये का एक रिचार्ज प्लान मौजूद है। इसमें यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। पूरी वैलिडिटी में कस्टमर को 168GB डेटा मिलता है यानी आप रोज़ाना 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। आप 84 दिन तक किसी भी नेटवर्क में फ्री कॉलिंग भी कर सकते हैं। इसमें प्लान में आपको 84 दिन के लिए नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है।

मुफ्त नेटफ्लिक्स पोस्टपेड प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने पोस्टपेड प्लान में भी नेटफ्लिक्स वाला प्लान ऐड कर रखा है। अगर आप पोस्टपेड यूजर हैं तो आपको फ्री नेटफ्लिक्स के लिए 699 रुपये से रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को कई सारे ऑफर्स देती है जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो दोनों का सब्सक्रिप्शन देती है। इस प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। कंपनी ने इसे उन लोगों के लिए पेश किया है जो मनोरंजन के बेहद शौकीन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here