क्या राखी आदिल के साथ बिग बॉस के घर में रखेगी कदम?

0
Bigg Boss

‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) के घर में हर दिन लड़ाई-झगड़ा ही देखने को मिल रहा है। शो में कोई खास कॉमेडी का तड़का लगाता नजर नहीं आ रहा है। बिग बॉस हाउस में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की लड़ाई, खानजादी-अभिषेक का रोमांस और समर्थ-ईशा के कोजी मोमेंट्स फैंस को बोर भी कर रहे हैं। इसी बीच खबरें सामने आईं कि शो में राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी की एंट्री होने वाली है। अब ऐसे में लग रहा है राखी सावंत बिग बॉस के घर में आकर लोगों की नींद उड़ाएंगी और खूब तहलका मचाएंगी। इस पर अब राखी सावंत का रिएक्शन सामने आ गया है और राखी सावंत ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है।

हाल में ही पैपराजी वरिंदर चावला ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि राखी सावंत अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ शो में हिस्सा ले सकती हैं। पोस्ट में बताया गया था कि राखी सावंत बतौर वाइल्ड-कार्ड कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगी। साथ ही कहा गया था पति से चल रहे विवाद के बाद भी दोनों साथ शो में हिस्सा लेंगे। इस पर राखी सांवत ने रिएक्ट किया है। उन्होंने पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

राखी सावंत ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘मैं दुबई में हूं। मेरे पास वक्त नहीं है, मैं बहुत व्यस्त हूं। ये सारी खबरें फेक हैं। कृपया किसी को भी मेरे नाम पर पब्लीसिटी न दें। शर्म करो।’ राखी सावंत ने इस कमेंट के साथ ही ये साफ कर दिया कि वो ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं। ऐसे में ये सारी खबरें महज अफवाह हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here