नोएडा पहुंचे जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने डीएनडी टोल पर आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया।

0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने डीएनडी टोल पर आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत किया। श्री नड्डा आज दिल्ली से डीएनडी होकर दनकौर में जुनेदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।

जैसे ही डीएनडी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला पहुंचा। सांसद तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता समेत कई पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। वे कार से उतरकर थोड़ी देर डीएनडी पर भाजपा नेताओं से मिले तथा बातचीत की।

इस मौके पर भाजपा के नोएडा महानगर महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, महानगर अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी, महेश अवाना, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेश पहलवान, प्रसेनजीत मैत्रा, मंडल अध्यक्ष पंकज झा, सतेन्द्र सिरोही, सत्य नारायण महावर, रामेश्वर यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here