माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद कई नेताओ के बयान सामने आ चुके है। अब इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि, पहले कुछ लोगों से लोग डरते थे, लेकिन अब कोई भी माफिया किसी को धमका नहीं सकता है। बता दें कि, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।
वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था। बहुत से जनपद ऐसे थे, जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है। जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे, आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है। उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है।” बता दे कि, बीते शनिवार की रात्रि में अतीक और अशरफ की हत्या हो गयी थी। जिसके बाद से ही कई नेताओ के भी प्रतिक्रियाएं सामने आ चुके है।




