“अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगाने पर देशद्रोह की कार्रवाई करें योगी सरकार” दिनेश शर्मा

0
Dinesh Sharma

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा हमास संगठन का समर्थन करने व इजरायल का विरोध करने पर उन पर देशद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि भारत सरकार अपने मित्र देश इजराइल का समर्थन कर रही है। वही भारत में रहकर मुस्लिम लोग भारत विरोधी देश का समर्थन करने वाले लोगों के समर्थन में उतर कर आए हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने कहा कि कुछ लोग हिंदुस्तान का खाते हैं और तारीफ उन देशों की करते हैं जो हिंदुस्तान के विरोध में कार्य करते हैं। ऐसे लोगों पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक यह लोग चैन से नहीं बैठेंगे। भारत सरकार हमारे यहां के गरीब मुसलमानों को राशन पानी दे रही है और यह लोग राशन को खा जाते हैं और भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। ऐसे लोग इसलिए ही भारत माता की जय नहीं बोलते हैं। जब तक भारत सरकार सख्त रवैया अपनाएगी नहीं तब तक कुछ लोग भारत विरोधी कार्य करते रहेंगे। कभी यह लोग हमारी सेना पर सवाल उठाते हैं तो कभी यह लोग भारत सरकार पर सवाल उठाते हैं। कभी यह लोग मोदी, योगी पर सवाल उठाते हैं। इनका कार्य केवल सवाल उठाना है। यह लोग देश विरोधी कार्यों में लिप्त रहते हैं। फिर भी सरकार इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम लोग हमारे मठ, मंदिरों पर कब्जा कर रहे हैं। सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे है। ऐसे लोगों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। जब तक योगी बाबा का बुलडोजर गरजेगा नहीं तब तक यह लोग मानेंगे नहीं। योगी जी हनुमान जी का अवतार हैं। वह सब को संभाल लेंगे और विधर्मियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। ऐसा हमें विश्वास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here