वाराणसी में बच्चा चोर गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

0
Varanasi

Varanasi: वाराणसी पुलिस, सर्विलांस टीम एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा हाल ही में हुए शहर में हुए बच्चा चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से तीन नाबालिक बच्चे बरामद किये गए है।

इस दौरान घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने बताया कि ये अभियुक्त बच्चा चोरी करके जरूरतमंद लोगों को 2 से 5 लाख रुपया में बेचने का कार्य करते थे। वहीं इनकी पूछताछ में पता चला कि इन लोगों का एक बहुत बड़ा गिरोह है, जो छोटे छोटे बच्चों को चोरी करके राजस्थान, बिहार एवं झारखण्ड में दलालों के माध्यम से बेच देते हैं और मोटी रकम से मौज मस्ती करते हैं।

बता दें कि बच्चा चोरी की घटना को लेकर लगातार वाराणसी (Varanasi) पुलिस को शिकायत मिल रही थी जिसमें पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here