युवक युवतियों से दोस्ती कर ठगी करने वाली महिला समेत 6 गिरफ्तार

आरोपियों ने भारत में रहने वाले सैकड़ों लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की।

0
9
6 arrested

भूटान की एक महिला सहित छह लोगों को पुलिस ने युवक और युवतियों के साथ दोस्ती करने और उन्हें धोखा देने के लिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से कैश, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है। आरोपियों ने सैकड़ों में भारतीय नागरिकों को ठगने की बात स्वीकार की है।

पुलिस उपायुक्त जॉन आई हरीशचंद्र के अनुसार, रविवार को पुलिस ने भूटान से सात लोगों को हिरासत में लिया। ओकोली स्टीफन, ओकोसिंदी माइकल, उमादी रोलैंड, ओकोली डेनियल, ओकोली प्रॉस्पर और कुंजंगमो। पुलिस ने उनके पास से तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, एक इंटरनेट डोंगल, 40,860 रुपये नकद, तीन पासपोर्ट और एक स्कूटर बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि भारत में अवैध रूप से रह रहे ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से यहां के युवक-युवतियों से संपर्क करते थे। तथा खुद को विदेश में रहने वाले व्यक्ति बताकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद ये लोग अपने शिकारों से कहते कि उनसे मिलने के लिए वे विदेश से भारत में आ रहे हैं, या संबंधित को कीमती उपहार विदेश से भेज रहे है। कुछ दिन बाद कथित रूप से मुंबई के एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते तथा पीड़ित से ये लोग अपने खाते में विदेशी उपहार के ऊपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी आदि के नाम पर मोटी रकम जमा करवाते थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इन ठगों ने सैकड़ों लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला कुंजंगमो भूटान की रहने वाली है, तथा वह हिंदी काफी अच्छी बोलती है। वही महिला कस्टम अधिकारी बनकर पीड़ित से संपर्क करती थी तथा रकम वसूलने में अहम भूमिका निभाती थी।

डीसीपी ने बताया कि नोएडा में रहने वाली एक मीडिया कर्मी महिला से भी इन्होंने कुछ दिन पूर्व 66 हजार रुपए की ठगी की थी। इस बाबत थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here