Saturday, November 26, 2022
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज | Prayagrajछिवकी रेलवे से निर्धारित समय पर चलेगी ट्रेन, पूरी जानकारी

छिवकी रेलवे से निर्धारित समय पर चलेगी ट्रेन, पूरी जानकारी

प्रयागराज, छिवकी रेलवे स्टेशन से दो ट्रेनों का निरस्तीकरण खत्म कर निर्धारित समय पर चलाई जायेगी। दरअसल, छिवकी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रेलवे ने बहुत सारी ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। ज्यादातर ट्रेनें मार्च तक निरस्त हुई हैं। कई ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ाया भी गया। ट्रेन नंबर 09447 अहमदाबाद-पटना और 09448 पटना-अहमदाबाद का निरस्तीकरण नहीं बढ़ा। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित दिन और समय पर चलेगी। इसी प्रकार 04193 पीडीडीयू-सूबेदारगंज और 04194 सूबेदारगंज-पीडीडीयू का निरस्तीकरण 28 फरवरी तक ही था। अब यह ट्रेन निर्धारित वक्त पर चलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments