Tuesday, March 8, 2022
Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज में पुलिस के वाहन पर उपद्रवियों का हमला

प्रयागराज में पुलिस के वाहन पर उपद्रवियों का हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022, छठे चरण के मतदान के लिये चुनाव ड्यूटी पर जा रहे महाराष्‍ट्र पुलिस के वाहन पर प्रयागराज में हमला कर दिया गया। हमला गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह हुआ। उपद्रवहियों ने वाहन पर ईंट-पत्‍थर चलाए। इससे बस के शीशे टूट गए। वाहन में सवार पुलिस के जवानों ने उपद्रवियों को दौड़ा लिया। भाग रहे दो को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि शेष फरार हो गए।

दरअसल, छठें चरण में संत कबीर नगर के लिए मतदान तीन मार्च को है। मतदान को संपन्‍न कराने के लिए महाराष्‍ट्र पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगी है। इन जवानों को लेकर रोडवेज बस बलरामपुर के लिए जा रही थी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे थरवई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर थानापुर गांव के सामने बस पहुंची। इसी दौरान वाहन के ओवरटेक को लेकर स्‍थानीय कुछ युवकों से बस चालक की कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद करने वालों ने अन्‍य युवकों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्‍थर चलाया जिससे रोडवेज बस का शीशा टूट गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

रोडवेज बस पर अचानक हुए हमले से अंदर बैठे जवान तत्‍काल एक्‍शन लेते हुए नीचे उतरे और उद्रवियों को दौड़ा लिया। इस दौरान भाग रहे दो उपद्रवियों को महाराष्‍ट्र पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं पथराव करने वाले अन्‍य उपद्रवी भागने में सफल रहे। नेशनल हाईवे पर थानापुर गांव के सामने सोमवार की सुबह इस हमले की सूचना पाकर वहां चौकी प्रभारी सहसों दयाराम, थाना प्रभारी सरायइनायत सुशील कुमार दुबे एवं थाना प्रभारी थरवई योगेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।

रोडवेज बस पर सवार महाराष्ट्र पुलिस की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही करते हुए पूछताछ कर रही है। पकड़े गए दो युवकों में शिव प्रकाश विश्वकर्मा निवासी चकिया थाना सराय इनायत एवं महेंद्र यादव निवासी बगई कला थाना सराय इनायत को पकड़ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments