पटियाला के राजिंदरा हस्पताल में 7 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

0
34
Rajindra Hospital

पटियाला: पंजाब में कोविड-19 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अगर पटियाला की बात करें तो पटियाला के राजिंदरा हस्पताल (Rajindra Hospital) में 6 से 7 डॉक्टर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से सेहत विभाग की ओर से राजिंदरा हॉस्पिटल (Rajindra Hospital) में टेस्टिंग की जा रही है। डॉक्टर और उनके सहयोगियों को खास तौर पर बताया जा रहा है कि वह कोविड नियमो की पालना करें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इस संबंध में डॉ रविंदर कौर ने बात करते हुए बताया कि राजिंदरा हॉस्पिटल के प्रिंसिपल भी कोविड-19 पाए गए हैं। वहां पर आने वाले मरीजों को भी कहा जा रहा है कि वह मास्क का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। उन्होंने कहा कि पटियाला में स्थिति काबू में है। पिछले 24 घंटों में 45 के करीब मामले दर्ज किए गए हैं और एक्टिव केस 117 हैं। इनमें से एक व्यक्ति की डेथ हुई है लेकिन उसको पहले से बहुत सारी बीमारियां थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here