महाराष्ट्र के धुले में हुआ भीषण हादसा, दो गाड़ियों से भिड़ते हुए होटल के अंदर घुसा ट्रक

धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे में मुंबई से 300 किमी दूर पलासनेर गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमे दस लोगो की जान चली गयी है।

0

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ महाराष्ट्र के धुले जिले में हाईवे के पास एक कंटेनर ट्रक ने पहले दो वाहन को टक्कर मारी और फिर एक होटल में जा घुसा। इस मंजर को देख वहा मौजूद लोग भयभीत हो गए। वही इस दर्दनाक हादसे में सात से ज्यादा लोगो की जान चली गई और कई जख्मी हो गए है। यह घटना धुले जिले के मुंबई-आगरा हाईवे (Mumbai-Agra Highway) में मुंबई से 300 किमी दूर पलासनेर गांव के पास घटीत हुआ है।

बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया। ट्रक ने पहले दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा। इस हादसे में मरने वालों में बस का इंतजार कर रहे कुछ यात्री भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here