दूसरे की जगह NEET की परीक्षा देने वाले गिरोह को पुलिस ने किया अरेस्ट

0
NEET exam

दिल्ली पुलिस ने नीट (NEET) की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा दिलवाने के एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। एम्स का बीएससी (रेडियोलॉजी, द्वितीय वर्ष) का छात्र नरेश बिश्रोई (Naresh Bishroi) इस गिरोह को चला रहा था। उसने एम्स के ही बीएससी (रेडियोलॉजी, प्रथम वर्ष) के छात्रों को अपने गिरोह में शामिल कर रखा था। कुछ महीने पहले देशभर में हुई नीट परीक्षा में एम्स के प्रथम वर्ष के छात्रों से परीक्षा दिलवाई थी। तीन जगह परीक्षा देने की बात सामने आ चुकी है।

आरके पुरम थाना पुलिस ने नरेश बिश्रोई (Naresh Bishroi) को सोमवार की सुबह उस समय अरेस्ट कर लिया जब वह अपनी द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रहा था। संजू यादव एम्स का बीएससी, रेडियोलॉजी का प्रथम वर्ष का छात्र है, उसे दूसरे की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। नागपुर के मवतमाल में नीट के परीक्षा सेंटर में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए एम्स के दो छात्र महावीर व जितेंद्र भी अरेस्ट हुए हैं। उन्हें महाराष्ट्र की पुलिस ने अरेस्ट किया है।

पूछताछ में मालूम चला कि उन्होंने एम्स के बीएससी के दूसरी वर्ष के छात्र नरेश बिश्रोई के कहने पर दूसरे की जगह नीट की परीक्षा देने गए थे। नरेश बिश्रोई ने उन्हें पैसे का लालच दिया था। आरोपी छात्र नरेश बिश्रोई ने बताया कि उसने जिन छात्रों की परीक्षा दिलवाई थी, उनसे 7 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। एक-एक लाख रुपये एडवांस दे दिए गए थे। बाकी छह लाख रुपये बाद में देना तय हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here