Pakistan पर हुआ आतंकी हमला, सेना के दो अधिकारियों की हुई मौत

आतंकी हमले में सेना के दो अधिकारियों की मौके पर मौत हो गई है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमला किया।

0

पाकिस्तान (Pakistan) जहाँ इन दिनों आर्थिक स्थिति की दिक्क्तों का सामना कर रहा है, तो वही पाकिस्तान पर लगातार आतंकी हमले भी हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और आतंकी हमला हुआ है। इस आतंकी हमले में सेना के दो अधिकारियों की मौके पर मौत हो गई है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमला किया।

इस हमले में सेना के कर्नल रैंक के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘आईएसपीआर‘ ने एक बयान में कहा कि यह मुठभेड़ रविवार को प्रांत के बलोर क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बलों को एक आतंकवादी समूह की गतिविधि के बारे में खुफिया जानकारी मिली।

बयान में कहा गया है कि इस सूमह के आतंकवादी होशाब क्षेत्र में आईईडी लगाने के अलावा सुरक्षा बलों और नागरिकों पर गोलीबारी की कई घटनाओं में संलिप्त थे। इसमें कहा गया कि आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल रैंक के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हुआ है।

रविवार के हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, तहरीक.ए.तालिबान पाकिस्तान (Pakistan) और छोटे अलगाववादी समूहों को अतीत में ऐसी घटनाओं में शामिल पाया गया है। तहरीक ऐ तालिबान द्वारा हाल के समय में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here