भाजपा ने आज अपने संगठन में किये कई बड़े बदलाव

0
BJP

भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी मंगलवार को संगठन में बड़े फेर बदल किये है। इस दौरान जी. किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) को तेलंगाना (Telangana) के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। डी. पुरंदेश्वरी (D. Purandeshwari) को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) पंजाब के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इससे पहले 28 जून को देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष (BL Santosh) के साथ बैठक की थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि इस बैठक में सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल पर बात हुई है। इस बैठक में चुनावी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को लेकर भी चर्चा हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here