पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग

कुल्टी रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लग गई। ये स्टेशन पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है।

0

Asansol News: पश्चिम बर्धमान के कुल्टी रेलवे स्टेशन पर भीषण आग लगने की खबर सामने आयी है। आग का रूप इतना विकराल है कि इससे उठने वाले काले धुंए को दूर से ही देखा जा सकता है। फायर ब्रिगेड का गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

मामला शनिवार सुबह का है, जब कुल्टी रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लग गई। ये स्टेशन पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है। आग लगने की सूचना मिलते ही चारो तरफ हड़कम्प मच गया। फौरन फायर बिग्रेड और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here