Delhi-NCR में बारिश की संभावना, होगी ठण्ड में बढ़ोतरी

शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

0

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में दूसरे दिन ऐसा देखने को मिला, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। शुक्रवार को इस सीजन में अबतक दूसरी बार ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण आकाश में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सोमवार को बारिश हो सकती है। संभावना है कि इसके बाद दिल्ली के तापमान में और गिरावट होगी। शनिवार सुबह वातावरण में कोहरा और धुंध जमी देखने को मिली। वहीं दिन में धूप खिलेगी।

उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। 27 नवंबर को राज्य में बारिश और गरज के साथ बौछारें भी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि यूपी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को बरेली में सबसे कम तापमान 8।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेरठ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को राज्य के मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक शनिवार को राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 28-30 नवंबर को फिर से राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच 27 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here