स्वामी प्रसाद मौर्य जिन्नातों के सरदार है; आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वामी प्रसाद मौर्य को जिन्नातों का सरदार बताते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को सलाह दी है कि वह सरयू में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करें, जिससे समाजवादी पार्टी के बेड़ागर्क होने को रोका जा सके।

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वामी प्रसाद मौर्य को जिन्नातों का सरदार बताते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को सलाह दी है कि वह सरयू में स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करें, जिससे समाजवादी पार्टी के बेड़ागर्क होने को रोका जा सके। बुधवार को साहिबाबाद अपने आवास पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मौजूदा समय में कुछ जिन्नातों से घिर चुकी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य को जिन्नातों का सरदार बताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा है कि मौर्य जो कुछ भी बोल रहे हैं उससे समाजवादी पार्टी का बेडगार्क हो रहा है, क्योंकि देशवासी और यहां पर रहने वाले करोड़ हिंदू अभी तक रामलला के भक्तों पर गोली चलाने की घटना को भूले नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा अब ऊल-जुलूल हरकतें करते हुए उन जख्मों को नया रूप देने की तैयारी की जा रही है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव को इधर-उधर विचरण कर रही इन तमाम जिन्नात शक्तियों को बोतल में बंद करके रखना चाहिए था। मगर अब यह जिन्न बोतल से निकाल कर बाहर आ चुके हैं और भगवान राम का विरोध करते हुए इन्होंने करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाकर अपनी जगह नर्क में सुरक्षित कर ली है। उन्होंने कहा है कि मुझे बडबोले और बेलगाम हो चुके स्वामी प्रसाद मौर्य की कोई चिंता नहीं है, मुझे अखिलेश यादव की चिंता है क्योंकि वह पढ़े लिखे शरीफ इंसान है। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा है कि वह अयोध्या जाकर सरयू में स्नान करें और रामलला का दर्शन करते हुए अपनी पार्टी को जिन्नातों से सुरक्षित बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here