महिला ने ली पति की खबर- गली में गिराकर चप्पलों से कूटा

पिटाई से बेहाल हुए पति ने पुलिस के पास पहुंचकर पत्नी की शिकायत करना भी गंवारा नहीं समझा। गली में गिरा गिराकर पत्नी द्वारा की जा रही पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गली में गिराकर की गई पिटाई से बेहाल हुए पति ने पुलिस के पास पहुंचकर पत्नी की शिकायत करना भी गंवारा नहीं समझा। गली में गिरा गिराकर पत्नी द्वारा की जा रही पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का निकला।

दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक व्यक्ति को गली में गिराकर ताबड़तोड़ उसके ऊपर चप्पल बरसा रही है।

मामला वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने घटना की छानबीन में पाया है कि महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के प्रभात नगर में रहने वाला व्यक्ति रोजाना शराब पीने का आदि हो चुका था। दो दिन पहले भी वह शराब के नशे में टल्ली होने के बाद अपने घर पहुंचा था।

पति को शराब पिए हुए देखकर पत्नी की उसके साथ कहा सुनी हो गई। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर जैसे ही पति ने अपनी पत्नी को धौंस में लेने का प्रयास किया वैसे ही रणचंडी बनी पत्नी उसके ऊपर बुरी तरह से टूट पड़ी। महिला ने पति को गली में गिराकर चप्पलों से जमकर कूटा, इस दौरान कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पहले इस वीडियो को महिला द्वारा व्यक्ति को पीटने एवं कूड़ा डालने के विवाद को लेकर हुई मारपीट का बताया था। लेकिन पुलिस द्वारा की गई जांच में यह मामला घरेलू विवाद का होना पाया गया है। फिलहाल पीड़ित पति द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं की गई है, जिसके चलते पुलिस ने भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here