Aligarh: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 1 घायल

घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

0
road accident

हाईवे भांकरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार मैनपुरी ओरछा के गांव उसनिधा निवासी आदित्य कुमार(20) पुत्र राजकुमार अपने बुआ के बेटे अमित निवासी कुमरपुर थाना एत्मादपुर आगरा के साथ बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे के करीब मैनपुरी से बाइक से दिल्ली की ओर जा रहे थे।

हाईवे भांकरी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें गंभीर रूप से घायल आदित्य को पुलिस ने राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। अमित का भांकरी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here