बांदा: ऑटो पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

15 से 20 लाख का सामान जलकर खाक

0

UTTAR PRADESH: बांदा जनपद (Banda) के बबेरू कस्बे में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे दुकान के अंदर रखा मशीनरी समान एवं ऑटो पार्ट्स के सामग्री सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों के द्वारा आग पर काबू पाया गया, लेकिन जब तक पूरा सामान जलकर खाक हो गया था।

मामला बांदा (Banda) के बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थित स्वर्गीय हरिप्रसाद सिंगरौर इंटर कालेज के पास का है। जहां के रहने वाले रामकिशून पुत्र राम निहोर जो गुड्डू ऑटो पार्ट्स की दुकान करता था। बुधवार को दुकानदार दुकान बंद करके अपनी पत्नी को लेकर ससुराल नरैनी क्षेत्र के रिढोरा गांव भैया दूज के त्योहार पर गया था।

इधर बुधवार की शाम शार्ट सर्किट से गुड्डू ऑटो पार्ट्स की दुकान पर आग लग गई। जैसे ही अगल-बगल के लोगों ने देखा तो फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों के द्वारा शटर तोड़कर आग बुझाई लेकिन जब तक ऑटो पार्ट्स का रखा सामान मशीन, जनरेटर, मोबी आयल, कंप्रेसर मशीन एवं पार्ट्स के रखे सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया, जिसमें नगद रुपया भी जलकर खाक हो गया।

वही दुकानदार के द्वारा 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। घटना को देखते हुए फायर ब्रिगेड के सी ओ मुकेश कुमार मौके पर पहुंचकर आग के नुकसान का जायजा लिया है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here