मेरठ के कंकरखेड़ा में घरेलू झगडे में भिड़ी देवरानी-जेठानी

0

घर के झगड़े में देवरानी और जेठानी में बाल पकड़कर जूतम पैजार हो गई। कंकरखेड़ा पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि दोनों एक ही मकान में रहती हैं और दोनों के बीच घरेलू झगड़े होते रहते हैं। एक महिला का पति दूसरे शहर में नौकरी करता है। घरेलू मामलों को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच बाल पकड़कर जूतम पैजार हो गई।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर निवासी अनीता अपनी देवरानी सुषमा के साथ एक ही मकान में रहती है। दोनों के पति गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि देवरानी और जेठानी के बीच घरेलू कामों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। स्वजन ने किसी तरह दोनों को अलग किया। पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी। तब दोनों के पति और उनके मायके वालों ने सुलह करा दी थी। मगर गुरुवार को देवरानी और जेठानी के बीच फिर से मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के बाल पड़कर पीटा। जिसमें इनके कपड़े भी फट गए। अन्य स्वजन और पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here