इंतजार करते रह गए लडके बाले,लडकी नगदी जेवरात लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर

ये प्रेम भी बड़े अजीब कारनामें कराता है। प्रेम करने वालों को कोई रोक नहीं पाता है। प्रेमी तमाम तरह की बेड़ियों को तोड़कर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं।

0

ये प्रेम भी बड़े अजीब कारनामें कराता है। प्रेम करने वालों को कोई रोक नहीं पाता है। प्रेमी तमाम तरह की बेड़ियों को तोड़कर अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाते हैं। कुछ इस तरह का ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से सामने आया है। यूपी के बांदा में एक लड़की को देखने के लिए लड़के वाले आने वाले थे। इस बात की भनक जब लड़की तो लगी तो वह अपनी चचेरी बहन को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद के कालिंजर थाना क्षेत्र निवासी 19 साल की बेटी को जवान होते देख परिजनों ने उसकी शादी करने का विचार बनाया। लड़की के लिए लड़के तलाश भी कर ली और लड़के वालों को लड़की देखने और रिश्ता पक्का करने के लिए अपने घर आने का बुलावा भेज दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही 19 साल की लड़की को पता चली तो उसने तुरंत एक ऐसी योजना बना डाली, जिससे परिवार वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

थाने में दी गई तहरीर में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अचानक घर से कहीं चली गई है। वह साथ में अपनी चचेरी बहन को भी साथ ले गई है। बेटी की उम्र 19 साल है और भतीजी की उम्र 15 साल है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर में रखे 20 हजार रुपये और कुछ गहने भी अपने साथ ले गई है। परिजनों ने लगातार रिश्तेदारों में खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

कालिंजर थाने के एसएचओ ऋषि देव सिंह ने बताया कि दो चचेरी बहनों के लापता होने की सूचना मिली है। लड़की के पिता ने शिकायत की है कि उनकी बेटी को गांव के ही एक लड़का लेकर भाग गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और लड़कियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here