मुखर्जी नगर इलाके में एक युवक ने युवती पर चाकू से किया वार

0
Mukherjee Nagar area

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक युवक ने युवती पर चाकू से वार कर दिया। जहाँ इस खौफनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार 22 मार्च की है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक एक लड़की पर हमला कर रहा है। हालांकि, इस हमले में लड़की को मामूली चोट आई है, वो खतरे से बाहर है।

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। हमला करने वाले आरोपी युवक का नाम अमन है, जो मुखर्जी नगर में ही रहता है। वहीं, घायल लड़की जफराबाद की रहने वाली है और यहां लाइबेरी में पढ़ने आती है। आरोपी लड़का पीजी में कुक का काम करता है।

आरोपी का कहना है कि लड़की ने उसका मजाक उड़ाया था और उसने गुस्से में सब्जी की रेहड़ी से चाकू उठाकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here