औरैया: गोलीकांड के मामले में पुलिस ने चार को पकड़ा, गोली चलने से एक महिला की हुई थी

0
Auraiya Hatya ka khulasa

यूपी के औरैया (Auraiya) में पुलिस ने गोली कांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिन्होंने जमीनी विवाद को लेकर तमंचे से गोली चलाई थी जिसेसे दो महिलाओं को गोली लगी थी जिसमें से एक की मौत हो गई थी।

जमीनी विवाद को लेकर चलाई गई थी गोली

औरैया (Auraiya) जिले में चार दिन पहले हुए गोली कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गोली कांड में शामिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि 19 मार्च 2024 को कोतवाली थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि कुछ लोगों ने उनकी बहन और चचेरी बहन पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना के बाद दोनों बहनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां एक की मौत हो गई। इस घटना को पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू किया और उसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना को लेकर एसपी ने दी जानकारी

कोतवाली पुलिस के द्वारा महिला की हत्या का खुलासा किये जाने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का काम किया है। इन लोगों ने 19 मार्च 2024 को जमीनी विवाद को लेकर एक घर पर हमला बोल दिया था जिसमें दो लोग घायल हो गए थे जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन अभियुक्तों को हमारी एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। वही इस मामले का खुलासा की जाने को लेकर हमारे तरफ से पुलिस टीम को ₹25000 का इनाम दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here