सांसद कौशल किशोर के घर एक युवक की हत्या, बेटे के पिस्टल से चली गोली

बीजेपी सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के आवास पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुई है।

0

लखनऊ में बीजेपी सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के आवास पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के बेटे विकास किशोर (Vikas Kishore) की पिस्टल से गोली चली।

गोली युवक के सिर में जा लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक विनय श्रीवास्तव (Vinay Srivastava) बताया जा रहा है और वह भाजपा सांसद के बेटे का दोस्त भी था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है।

घटना मंत्री के दुबग्गा स्थित आवास पर हुआ है। यह घटना सुबह 4.15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के समय मंत्री का बेटा और उसका दोस्त मृतक विनय श्रीवास्तव मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here