कौशाम्बी: नहाने गये दो बालक तेज बहाव के चलते गंगा नदी में डूबे

गोताखोर और मछुआरों के मदद से बालकों की खोजबीन जारी।

0
Kaushambi

Kaushambi: थाना कोखराज क्षेत्र के संदीपन घाट में गंगा नहाने गए दो बालक नहाते समय गंगा नदी के तेज बहाव में दो किशोर डूबकर बह गए है। नदी के तेज बहाव में दो बालकों के बह जाने की जानकारी मिलते ही मौके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। थाना कोखराज पुलिस मौके पर पहुँची। नदी में डूबे बालकों की ख़ोजबीन गोताखोर और मछुआरों की मदद से पुलिस कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक नदी में डूबे दोनों बालकों का सुराग नहीं लगा है। नदी में डूबे हुए किशोर की पहचान सुनील कुमार उम्र 16 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार तथा आशुतोष उम्र 14 वर्ष पुत्र राजू चतुर्वेदी ग्राम शुक्लन का पूरा थाना करारी के रूप में हुई है। बालकों के डूबने की जानकारी मिलते ही परिवार रिश्तेदार भी नदी किनारे पहुंच गए हैं। मौके पर कोहराम मचा हुआ है और लगातार नदी में तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here