बलिया: स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने मृतक आशा के परिवार को हर संभव मदद का दिया आश्वासन

0
Ballia

Uttar Pradesh: खबर है बलिया जनपद (Ballia) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह से, जहाँ पर सामुदायिक परिसर में स्थित हाल में अधीक्षक वेंकटेश मौ आर के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के उपस्थित सभी डाक्टर और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

आपको बताते चले कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह के अंतर्गत ग्राम सभा दराव की आशा रंजना सिंह की मृत्यु हो गई। आशा की मृत्यु की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह अधीक्षक वेंकटेश मौ आर ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सभी डाक्टर व कर्मचारियों के साथ 2 मिनट का मौन रखा तथा मृतक आशा के घर पहुंच कर उनके परिवार के लोगो को ढाढस बढ़ाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। शोक सभा में मुख्य रूप से डाक्टर एस के तिवारी, रवि भूषण सिंह, ओंमकार, अनिता, विनीत मेहता, राजकुमार, रविंद्र, अनीता शर्मा, शूकर, राम नरेंद्र पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here