प्यार परवान चढ़ता न देख चार बहनों के इकलौते भाई ने की आत्महत्या

0
Sucide

Punjab: उक्त महिला शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। आपको बता दे कि युवक के पड़ोस में रहती थी। युवक का नाम जगजीत सिंह है और वह खडूर साहिब कस्बे का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक जगजीत सिंह चार बहनों का इकलौता भाई है। राखी से एक दिन पहले हुई इस घटना से परिवार और इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी देते हुए लड़के के रिश्तेदार बलबीर सिंह ने बताया कि उसकी बुआ के लड़के ने बुआ को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। हम तुरंत यहां पहुंचे लेकिन वहां कोई नहीं था जबकि महिला की चुन्नी टंकी के बाहर पड़ी हुई थी। उक्त महिला दो बच्चों की मां है और लड़के के घर के पास ही किराए पर रहती थी। यह भी पता चला है कि युवक जगजीत सिंह उक्त महिला से शादी करना चाहता था जबकि उसके परिजन इस शादी से सहमत नहीं थे। प्यार परवान न चढ़ता देख दोनों गुरुद्वारा साहिब के जलाशय पर पहुंचे और पहले रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी और फिर जलाशय में छलांग लगा दी। पहले तो स्थानीय लोगों ने जलाशय में दोनों की तलाश की, फिर बाद में गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया, जो जलाशय में दोनों की तलाश कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here