Varanasi: होटल के कमरे से मृत मिले दंपती

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

0
Uttar Pradesh

वाराणसी के एक होटल में एक जोड़े की मौत की खबर सामने आई है। दंपती तमिलनाडु के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। दंपती की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है।

टीम के साथ पहुंची पुलिस

शिवाला क्षेत्र के होटल हेरिटेज इन के रूम नंबर 26 में कोयंबटूर के रहने वाले रेवंथा मोहनराज और उनकी पत्नी बीते 18 अगस्त से रुके थे। उन्हें एक सितंबर को चेक आउट करना था।

परसों शाम को उन्होंने लस्सी का ऑर्डर किया था। उसके बाद से इन लोगों ने न कोई ऑर्डर किया और न ही कमरे से बाहर आए। होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे के अंदर दोनों लोगों के शव मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here