राष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन की देश-वासियों को दी शुभकामनाएं

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने एक्स पर लिखते हुए कहा, सभी देशवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ!

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने एक्स पर लिखते हुए कहा, ‘सभी देशवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें।’

वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here