कश्मीर में होगा मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन

भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

0

श्रीनगर: 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 (Miss World 2023) प्रतियोगिता इस साल के अंत में कश्मीर में आयोजित होने वाली है, जिसमें 140 देश भाग लेंगे। भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। भारत ने आखिरी बार 1996 में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। इस बार यह संभव हुआ है, मई में यहाँ आयोजित जी20 बैठक की बदौलत।

इसका खुलासा एक प्रेस वार्ता में किया गया, जिसमें श्रीनगर में मिस वर्ल्ड, करोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया, सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड कैरेबियन, एमी पेना, मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गेगन, मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिलिया कार्ला सपुत्री यूल्स ने भाग लिया।

प्रेस वार्ता में करोलिना बिलावस्की ने कहा, “कश्मीर में सब कुछ है और यह मिस वर्ल्ड जैसे आयोजन की मेजबानी के लिए सबसे अच्छी जगह है। मैं भारत की खूबसूरत जगहों, यहां की खूबसूरत झीलों को देखकर बहुत आभारी हूं, सभी ने हमारा अच्छे से स्वागत किया है। हमें जो आतिथ्य मिला वह अद्भुत था। इस आयोजन में 140 देशों को भाग लेते देखना रोमांचक होगा। हर जगह की अपनी सुंदरता होती है, लेकिन यहां का सुखद आतिथ्य अद्भुत है।”

मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने कहा, ”यह गर्व का क्षण है कि मिस वर्ल्ड 2023 (Miss World 2023) कश्मीर में आयोजित होने जा रहा है। यह क्षण दिवाली जैसा होगा क्योंकि 140 देश भारत आ रहे हैं और एक परिवार के रूप में भाग ले रहे हैं।”

मिस वर्ल्ड अमेरिका, श्री सैनी और मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले पेजेंट विजेताओं के कश्मीर दौरे में शामिल हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here