अमृतसर: एसटीएफ ने 3 तस्करो को गिरफ्तार कर बरामद की 41 किलो हेरोइन

0
STF

अमृतसर: एसटीएफ (STF) ने दरिया के जरिये पाकिस्तान (Pakistan) से हेरोइन मंगवाने वाले 3 तस्करो को गिरफ्तार कर उनके पास से 41 किलो हेरोइन बरामद की है। हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में कीमत 205 करोड़ रुपये आंकी गयी है। एआईजी एसटीएफ (STF) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि तीनों युवक काफी दिनों से पकिस्तान से हेरोइन मंगवा रहे थे।

एआईजी मुख्तयार राय काकहना है कि बॉर्डर पार से हेरोइन मंगवाने वाले तस्करो को पकड़ने के लिए आपरेशन चलाया गया था, जिसमे तीन तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया तस्कर आज्ञा पाल का पाकिस्तान (Pakistan) तस्करो से सम्बन्ध में था और दरिया के जरिये हेरोइन को मंगवाते थे। यहां हेरोइन को लेकर आगे सप्लाई करते थे। इससे पहले भी कई खेप मंगवाई जा चुकी है। बाकी इस मामले में जांच की जा रही है और भी जानकारी मिलने की संभावना है। जब पानी का बहाव ज्यादा होता था, उस समय ही हेरोइन को मंगवाते थे। आरोपियों की पहचान आज्ञा पाल रंजोत सिंह और संदीप सिंह के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here