Brazil: फ्रेंड को बाय बोल रही छात्रा का सिर खम्बे से टकराया, मौके पर मौत

कंक्रीट के खंभे से टकराने के ठीक बाद बस में सवार यात्रियों ने चालक को जानकारी देकर बस रुकवा दी।

0

ब्राजील (Brazil) में एक दर्दनाक हो गया है। इस हादसे में एक स्कूली विद्यार्थी की मौत हो गई। अमेरिकन मीडिया के अनुसार रियो डी जेनेरियो शहर के करीब नोवा फ्राइबर्गो नाम की स्कूली छात्रा जब बस की खिड़की से ​अपना सिर बाहर निकालकर दोस्त को इशारा करके ‘बाय बाय’ कर रही थी।

तभी उस छात्रा का सिर रॉड के किनारे लगे कंक्रीट के एक पोल से जाकर टकरा गया। इस हादसे में छात्रा की मौत हो गई। जिस वक्त छात्रा ‘बाय- बाय’ कर रही थी। उसी समय बस ड्राइवर ने रोड पर ट्रैफिक से बचने के लिए गाड़ी एक ओर मोड़ दी। इसी वजह से लड़की के सिर में पोल जा टकराया।

कंक्रीट के खंभे से टकराने के ठीक बाद बस में सवार यात्रियों ने चालक को जानकारी देकर बस रुकवा दी। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत बस कंपनी से संबंधित अधिकारियों और प्रबंधन टीम को घटना के बारे में सूचना दी। लड़की के सिर पर चोट ज्यादा लगी थी और जांच अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही 13 साल की फर्नांडा पचेको फराज नाम की छात्रा की मौत हो गई थी।

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, बस कंपनी ने अप्रत्याशित और दुखद घटना पर खेद व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया और जांच में अधिकारियों की सहायता करने का आश्वासन दिया। रियो डी जनेरियो राज्य शिक्षा विभाग ने भी किशोर की मौत के बाद एक बयान जारी कर दो दिन के शोक की घोषणा की है।

वही बयान में कहा कि शिक्षा राज्य सचिव को बुधवार (16 अगस्त) को नोवा फ्राइबर्गो के कैटारसिओन पड़ोस में स्टेट कॉलेज के प्रोफेसर कार्लोस कोर्टेस की एक छात्रा के साथ घर वापस जाते समय हुई दुर्घटना पर गहरा खेद है। इस घटना की गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here