कौशाम्बी: 5 महीने के बाद भी नामजद हत्यारो तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

लूट के बाद महिला की हत्या का मामला

0

Kaushambi: लूटपाट के बाद विरोध करने पर महिला की हत्या की घटना को 5 महीने बीत जाने के बाद भी नामजद हत्याभियुक्तों को पिपरी थाना पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे पिपरी पुलिस के कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चर्चाओं पर जाएं तो नामजद हत्या उपयुक्त क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं लेकिन तेज तर्रार पिपरी पुलिस के हाथ साढ़े 5 महीने बाद भी हत्यारो के गिरहबान तक नहीं पहुंच सके हैं।

पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में 13 मार्च 2023 की रात्रि को शांति देवी उम्र 75 वर्ष पत्नी स्व जगरूप पर कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घर में रखे लाखो कीमत के सोने चांदी के जेवर और नगदी लूट लिए गए थे। महिला की हत्या और लूटपाट के मामले में पिपरी पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया, जिस पर वादी मुकदमा ने अदालत की शरण ली। महिला की हत्या के साढ़े तीन महीने बाद अदालत के निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन महिला की हत्या की घटना को 5 महीने से अधिक बीत जाने के बाद अभी तक थाना पुलिस ने नामजद हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है। आखिर पिपरी पुलिस महिला की हत्या के मामले में इतनी लापरवाह क्यों बनी हुई है? पुलिस की यह कार्यवाही विभागीय जांच का विषय है, लेकिन महिला की हत्या के मामले में थाना पुलिस की लापरवाही को अभी तक आला अधिकारियों ने भी गंभीरता से लेकर थाना पुलिस पर कठोर कार्यवाही नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here