शॉप पर मोमो का लुत्फ़ उठाते नज़र आई उर्फी, वीडियो वायरल

उर्फी जावेद मोमोज शॉप के बाहर खड़े होकर मोमो का लुत्फ उठाते हुए दिख रही है।

0
Urfi

लाइमलाईट में कैसे बने रहना है, यह उर्फी जावेद से ज्यादा शायद ही कोई जानता होगा। जो अक्सर अपने फैशन और ड्रेसिंग सेन्स को लेकर चर्चा में बनी रहती। जहां कई लोग उनकी तारीफ करते हुए तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आते हैं। हालांकि ट्रोलिंग से दूर उर्फी जावेद अपनी जिंदगी के हर पल को पैपराजी और फैंस के साथ साझा करते हुए नजर आती हैं।

वही इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मोमोज खाती हुई दिख रही है। जबकि पैपराजी उनकी फोटो और वीडियो खींचते नज़र आ रहे हैं। इसे देखते हुए एक्ट्रेस के फैंस का गुस्सा सामने आया है।

सामने आयी वीडियो में देखा जा सकता, उर्फी जावेद मोमोज शॉप के बाहर खड़े होकर मोमो का लुत्फ उठाते हुए दिख रही है। वीडियो शेयर करते ही लोगों का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। एक यूजर ने लिखा, उन्हें सही से खाने दो, समझ नहीं आता कि क्यों लोग पीछे भागते रहते हैं।

वही दूसरे यूजर ने लिखा, मोमोज भी ना खाने दो बेचारी को। एक और ने लिखा, शांति से उसे खाना खाने दो मीडिया। इसके अलावा अन्य ने भी ढेरो कमेंट और इमोजी शेयर किये है। गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी के बाद से ही उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। जहां उनके अजीबोगरीब फैशन को लोगों ने पसंद किया है तो वहीं कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है। जिसे लेकर वो अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here