अवैध धारदार हथियार के साथ दो आरोपीयो को राणापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुछताछ में चौरी की घटना करना स्वीकार किया ।

0

Madhya Pradesh: कस्बा राणापुर (Ranapur) के पुराना अस्पताल व यात्री प्रतिक्षालय के पास मुखबीर की सुचना पर आरोपी कैलाश पिता समरु बुडोडिया, उम्र 21 साल व उदिया पिता केलसिहं मैडा, उम्र 20 साल निवासीगण पिपलवा थाना टाण्डा जिला धार के कब्जे से तेज धारदार हथियार जब्त किये गए। अवैध हथियार रखने के आरोप में दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व थाना राणापुर (Ranapur) पर अपराध क्रमांक 629/2023,630/2023 धारा 25 बी आयुध अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जब दोनो आरोपीयो से सख्ती से पुछताछ की गयी तो उन्होंने थाना राणापुर (Ranapur) के अप.क्रं. 596/2023 धारा 457.380 भादवि. में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के बताये स्थान से चोरी की गयी राशि के 15000/- रुपये जप्त किये गए। आज दिनांक 03.09.2023 को दोनो आरोपीयों को माननीय प्रथम श्रेणी न्यायालय झाबुआ के न्यायालय़ मे पेश किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय़ ने दोनो आरोपीगयों को जिला जैल झाबुआ दाखिल किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here