दिल्ली: डीटीसी की दो बसे आपस में टकराई, कई लोग घायल

दिल्ली के संसद मार्ग थाने के सामने तेजी से आ रही दो डीटीसी की बस आपस में टकरा गई।

0

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ दिल्ली के संसद मार्ग थाने के सामने तेजी से आ रही दो डीटीसी की बस आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों बस के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई यात्रियों को चोटें आई हैं।

वही इस घटना की तस्वीर सामने आयी है। जिसमे आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से डीटीसी की दो बसों में जोरदार टक्कर हुई है। दोनों बसों के शीशे टूट गए हैं। डीसी की रेड कलर की और ग्रीन कलर की बस आमने-सामने से भिड़ी है।

वहीं इस दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जहाँ दोनों ही बसों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। घटना के बाद वहां मौजूद लोग स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से बस का शीशा तोड़कर उसमें फंसे सवार‍ियों को बाहर न‍िकाला। वहीं मौके पर मौजूद सेवा के जवानों ने तुरंत एंबुलेंस के जरिए कई यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here