दंगल फेम सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान ने किया पोस्ट कहा….

0
demise of Dangal fame Suhani Bhatnagar

मनोरंजन के दुनिया से एक बेहद बुरी खबर आई है सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का सिर्फ 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। आपको बता दे सुहानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए और सुहानी इस दुनिया को आज अलविदा कह गई। सुहानी के जाने से पूरी बॉलीवुड गमगीन है और उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। वहीं अब सुहानी के निधन पर आमिर खान का रिएक्शन आया है।

आमिर खान के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया।पोस्ट में लिखा “सुहानी के निधन की खबर सुन कर बहुत दुख हुआ है। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार को हमारी सहानुभूति। एक बहुत ही टैलेंटेड लड़की, एक टीम प्लेयर। सुहानी के बिना दंगल अधूरी रहती। सुहानी, तुम चमकते सितारे की तरह हमेशा हमारे दिलों में रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। जिसके बाद आमिर खान की इस पोस्ट पर कमेंट कर के फैन्स भी सुहानी के लिए सहानुभूति प्रकट कर रहे हैं।

सुहानी भटनागर के निधन से उनकी फैमिली बुरी तरह से टूट गई है और सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, सुहानी अपनी फैमिली के साथ फरीदाबाद में ही रहती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी का अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा। आपको बता दे कहा जा रहा है कि सुहानी का कुछ दिन पहले पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके लिए वे दवाइयां ले रही थीं। सुहानी को दवाई का रिएक्शन हुआ और पूरे शरीर में पानी भर गया. इसी के चलते उनका निधन हुआ।

सुहानी भटनागर की ये थी आखिरी पोस्ट

दुनिया से रुखसत होते ही सुहानी भटनागर की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है। सुहानी भटनागर ने इस पोस्ट में कुछ बेहद खूबसूरत फोटोज पोस्ट की थीं। लेकिन कैप्शन के नाम पर सिर्फ एक ही शब्द लिखा था और ये शब्द था नवंबर। नवंबर लिखने के बाद उन्होंने इसके आगे क्वेश्चन मार्क भी लगाया था। जिसे देखकर लगता है कि वो इस महीने से जुड़ा कोई इशारा कर रही हों। शायद उन्हें ये अहसास हो गया था कि स्वस्थ जिंदगी बिताते हुए ये उनका आखिरी महीना है और आखिरी पोस्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here