AAP ने I.N.D.I.A. गठबंधन की हो रही बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर रखी बड़ी मांग

0
alliance meeting

आम आदमी पार्टी ने I.N.D.I.A. गठबंधन की मुंबई में हो रही मीटिंग में सीट साझा को लेकर एक बड़ी मांग रखी है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस बैठक में तमाम विपक्षी दलों से मांग की कि वह देश के सभी राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा करें। बता दें कि मुंबई में चल रही I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक का आज दूसरा दिन है।

यह पूछे जाने पर कि शाम को गठबंधन नेताओं की अनौपचारिक बैठक में क्या हुआ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि उनकी पार्टी सभी राज्यों के लिए सीट-बंटवारे पर चर्चा चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि बैठक बहुत अच्छी रही है। इन सब के बीच, जब पूछा गया कि क्या सीट बंटवारे पर चर्चा हुई, तो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस पर जल्द ही चर्चा की जाएगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के मकसद से बने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक मुंबई में गुरुवार को शुरू हुई। गुरुवार की शाम इस बैठक में 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। मेल-मुलाकात के बाद नेताओं ने कहा कि वे देश और संविधान को बचाने साथ आए हैं। बीजेपी से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा। गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने विपक्षी गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर भी रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here