महंगाई का विरोध करने के लिए AAP सांसद ने अपनाया नायाब तरीका

0
AAP

टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं। जिसका असर लोगो के जेब पर पड़ रहा है। वही इस महंगाई का विरोध करने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद ने अनोखा तरीका ढूंढा। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के एक सदस्य बुधवार को टमाटर की माला पहनकर राज्यसभा में पहुंच गए। सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने जब इस रूप में उन्हें देखा तो आप सदस्य के इस आचरण पर आपत्ति जताई और दुख भी व्यक्त किया।

सभापति हुए नाराज

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सतीश गुप्ता बुधवार सुबह टमाटर की माला पहनकर संसद पहुंचे और वही पहनकर वह उच्च सदन में भी बैठे। सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे उन्हें बहुत दुख हुआ है। इस दौरान सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में हिरासत में लिए जाने पर हंगामा हो रहा था।

अब टमाटर खाने के लिए नहीं रहे: सतीश गुप्ता

सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा, ‘एक सीमा है। हम अपने आचरण में सुधार ला सकते हैं। राज्यसभा के सभापति के रूप में, मैं बहुत दुखी हूं।’ सदन में प्रवेश करने से पहले सतीश गुप्ता ने कहा, ‘अब टमाटर खाने के लिए नहीं रहे, अब आभूषण बन चुके हैं। 250 रुपये किलो टमाटर का भाव हो गया है, 350 रुपये किलो अदरक का भाव हो गया है। डीजल और पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर पार कर गया है। डॉलर 85 रुपये पार कर गया है।’ उन्होंने कहा कि महंगाई एक बड़ा मुद्दा है लेकिन सरकार इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है।

महंगाई से पूरा देश झुलस रहा है: सतीश गुप्ता

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया है और इन्हीं के नाम पर वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘पूरा मणिपुर जला दिया, पूरा हरियाणा जला दिया और महंगाई से पूरा देश झुलस रहा है। हम चाहते हैं कि महंगाई के मुद्दे पर सदन का ध्यान आकर्षित हो और सरकार महंगाई पर लगाम लगाए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here